Bihar

बरौनी में IOCL की पाइपलाइन में लीकेज के बाद डीजल लूटने की होड़, सैकड़ों लीटर लूटकर ले गए लोग

बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के समीप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, बरौनी के पाइप लाइन में लीकेज रहने के कारण आसपास के ग्रामीणों ने डीजल लूट लिया. आसपास के गांव के हजारों लोग प्लास्टिक के बोतल और गैलन में डीजल भरकर ले जाते दिखे. सोमवार की रात्रि में डीजल चोरों ने पाइप लाइन में सॉकेट लगाकर डीजल की चोरी की थी, जिसकी पुष्टि मौके पर मौजूद अफसरों ने की थी.

पाइपलाइन में लीकेज रह जाने के कारण लगभग 200 मीटर लंबे पइन में डीजल भर गया था, जिसके बाद ग्रामीण ने इसकी शिकायत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, बरौनी के अफसरों से की थी. मंगलवार को अफसरों ने पाइप लाइन की जांच की और सॉकेट को हटाकर पाइप लाइन को दुरुस्त किया था. पइन में भरे डीजल को टैंकलोरी के माध्यम से लेकर चले गए थे, लेकिन बुधवार रात्रि में फिर से पाइपलाइन में लीकेज रहने के कारण पूरा पइन डीजल से भर गया. इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिलते ही देखते देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग प्लास्टिक के बोतल और गैलन में भरकर डीजल ले जाने लगे. स्थानीय लोगों ने डायल 112 और बाढ़ थाना को इसकी जानकारी दी.

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि लीकेज रहने के कारण 200 मीटर लंबा पइन डीजल से भर गया. देखते-देखते आसपास के गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. सभी लोग बोतल और गैलन में डीजल भरकर ले जाने लगे. दो दिनों तक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, बरौनी के अफसरों ने लीकेज की मरम्मत की थी.

वहीं मौके पर पहुंचे डायल 112 के पीटीसी प्रिंस कुमार ने बताया कि इसकी सूचना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, बरौनी को दी गई है और पाइपलाइन से डीजल की सप्लाई को रुकवा दिया गया है. यहां आग ना लगे इसके लिए पाउडर का छिड़काव करवाया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

29 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

59 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago