Bihar

पटना में BPSC परीक्षा के बाद बवाल, DM ने छात्र को मारा थप्पड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना में शुक्रवार को BPSC 70वीं परीक्षा के बाद बापू सेंटर, कुम्हरार पर भारी हंगामा देखने को मिला. परीक्षा में देरी और पेपर लीक के आरोपों के चलते नाराज परीक्षार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान पटना के जिला अधिकारी (DM) डॉ. चंद्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो DM ने हंगामा कर रहे एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया.

छात्रों ने परीक्षा में देरी और पेपर लीक का लगाया आरोप

परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा के प्रश्नपत्र 40 मिनट की देरी से दिए गए, जिससे उनकी तैयारी पर असर पड़ा. कुछ छात्रों का यह भी दावा था कि उन्हें परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र मिले ही नहीं. हंगामा यहीं खत्म नहीं हुआ परीक्षा समाप्त होते ही कई छात्र बीपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंच गए और अपनी नाराजगी व्यक्त की.

कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का भी आरोप लगाया. छात्र हिमांशु और प्रवीण कुमार ने दावा किया कि परीक्षा में जिस सील पेटी में प्रश्नपत्र रखे गए थे, उसमें से फटे हुए पेपर मिले. उनका कहना था कि उन्हें प्रश्नपत्र दोपहर 12:30 बजे के बाद ही दिए गए, जिससे परीक्षा देने में कठिनाई हुई.

DM ने अपना आपा खोया

हंगामे के बीच DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह और SSP राजीव मिश्रा ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन जब छात्र मानने को तैयार नहीं हुए, तो DM ने अपना आपा खो दिया और एक छात्र को थप्पड़ मार दिया. यह घटना वहां मौजूद अन्य परीक्षार्थियों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं पर सवाल

छात्रों ने बीपीएससी के अधिकारियों से मिलने की मांग की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. इस पर अभ्यर्थियों का कहना था कि वे अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है.इस साल BPSC 70वीं परीक्षा के लिए बिहार में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. हालांकि, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों ने कई सवाल उठाए. परीक्षा केंद्रों पर पेपर मिलने में देरी, अव्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही पर छात्रों ने नाराजगी जताई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago