Bihar

पहली लाठी हम खाएंगे बोला था, पर पहले ही निकल गए; प्रशांत किशोर से नाराज छात्र बोले- राजनीति खेल गए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना में रविवार को BPSC अभ्यर्थियों ने पहले मार्च निकाला और फिर वो जेपी गोलंबर के पास जममा हो गए। लेकिन इस मार्च का नेतृत्व कर रहे प्रशांत किशोर 7 बजे तक छात्रों के साथ ही डटे रहे। इसके बाद चले गए। उनके जाने से कुछ छात्र भड़क गए और प्रशांत किशोर के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि यह उनका आंदोलन है और इसे वही संभालेंगे। किसी राजीनतिक दल की मदद की उन्हें जरूरत नहीं है।

पुलिस की लाठीचार्ज में घायल एक प्रदर्शनकारी प्रशांत किशोर से काफी नाराज नजर आया। उसने अपने जख्मों को दिखाते हुए कहा, ‘हम अपनी हक की लड़ाई के लिए 13 दिनों से गर्दनीबाग में अपना आंदोलन चला रहे थे। लेकिन यहां भी राजनीति खेल गए। प्रशांत किशोर आगे निकल गए और हमलोगों के ऊपर लाठियां चल रही हैं। प्रशांत किशोर ने बोला था कि पहली लाठी हम खाएंगे लेकिन लाठी चलने से पहले ही वो यहां से निकल गए।’

बता दें कि पटना में बीपीएसी परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग को लेकर रविवार को छात्र अपना विरोध दर्ज कराने सुबह से ही गांधी मैदान पहुंचने लगे थे। दोपहर 1.30 बजे प्रशांत किशोर भी वहां पहुंचे। उनके आने के बाद गांधी मैदान का दस नंबर गेट खोला गया। ताकि वहां लगे मेले में आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।

इसके बाद छात्र संसद की शुरुआत हुई। छात्रों का कहना था कि पेपर लीक हुआ है और इसे रद्द किया जाए। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों का है और आप जो निर्णय लेंगे हम उसके साथ रहेंगे। जब छात्रों ने मार्च करने का निर्णय लिया तो प्रशांत किशोर भी उनके साथ हो गए। उन्होंने मार्च का नेतृत्व भी किया। हालांकि, बाद में वो वहां से चले गए।

पुलिस ने बताया कि जेपी गोलंबर पर छात्रों का जमावड़ा हो गया और फिर कई बार छात्रों को चेतावनी दी गई कि वो वहां से चले जाएं लेकिन छात्र वहां से जाने के तैयार नहीं थे। छात्रों की भीड़ की वजह से वहां यातायात व्यवस्था भी कई घंटों तक बाधित रहा। पुलिस का यह भी कहना था कि छात्रों ने धक्का-मुक्की शुरू की जिसक बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और फिर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया जा सका था।

वीडियो : 

Avinash Roy

Recent Posts

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…

4 घंटे ago

जमशेदपुर में 33 करोड़ के सोना व 42 लाख नगद लूटकांड में समस्तीपुर में झारखंड STF की छापेमारी

समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…

5 घंटे ago

बाढ़ राहत का वायरल वीडियो सरकारी वितरण का नहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा- नाव पर भीड़ जुटाकर राहत सामग्री बांटने की होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में धमकी और मदद के नाम पर दो लोगों से 6.51 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…

6 घंटे ago