Bihar

नीतीश पर लालू यादव के बयान का विरोध तेज, JDU भड़की; गिरिराज बोले- छी, छी, छी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विवादित बयान पर सियासत गर्मा गई है। जेडीयू ने इसे अमार्यादित बयान करार देते हुए आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं, बीजेपी ने भी लालू को आड़े हाथों लिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तक कई नेताओं ने लालू के बयान की निंदा की है। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम आंख सेंकने के लिए निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘आंख सेंकने जा रहे हैं…’: नीतीश कुमार के लिए लालू यादव ने ऐसा क्या कह दिया जो JDU-RJD में मच गया घमासान

नीतीश की पार्टी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लालू का यह बयान आधी आबादी (महिलाओं) पर उनकी घटिया सोच को दर्शाता है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू को मानसिक रोगी करार दिया और कहा कि उन्हें कोइलवर (मेंटल हॉस्पटिल) में इलाज करवाने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मंगलवार को जब इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, “छी, छी, छी, छी, इतनी घटिया बात नीतीश कुमार पर लालू यादव ही बोल सकते हैं। जो पूरी जिंदगी दागदार रहे, वो नीतीश पर कटाक्ष करते हैं, ये मतलबी आदमी हैं।”

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि विजय सिन्हा ने कहा कि लालू यादव अपने जीवन के अंतिम मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनका तन भी काम नहीं कर रहा है मस्तिष्क भी काम नहीं कर रहा है। अपने फूहड़पन के कारण बिहारी शब्द को गाली बना दिया। जाते-जाते फिर से वे उसी राह पर बढ़ रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि लालू यादव को संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए। जनता ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है।

लालू ने क्या कहा?

दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मंगलवार को पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है। लालू ने जवाब देते हुए कहा कि वे (सीएम) नैन सेंकने जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

17 मिनट ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

2 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

6 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

8 घंटे ago