Bihar

एनडीए ने हमारे साथ नाइंसाफी की है, बोले पशुपति पारस; बिहार चुनाव में 243 सीट पर लड़ने की तैयारी का ऐलान

हम एनडीए के साथ थे। एनडीए ने हमारे साथ नाइंसाफी की। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ये बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने रविवार को प्रखंड के मल्हीपुर गांव में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहीं।

पशुपति पारस ने कहा कि देश भर में दलित-महादलितों, गरीब मजदूरों को उसके समुचित अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कहा कि देशभर में एक समान मजदूरी दर के हिमायती हैं और इसके लिए संघर्ष करेगें।

रालोजपा सुप्रीमो ने कहा कि विकल्प खुले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर आने वाले समय में निर्णय करेंगे। रालोजपा सुप्रीमो ने दलित सेना के नेतृत्व में चौकीदार-दफेदार के अधिकारों के लिए चलाये जाने वाले राज्यव्यापी आंदोलन में व्यापक जन गोलबंदी की अपील की। रालोजपा सुप्रीमो ने इशारे इशारों में कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो साहेबपुरकमाल से संजय यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे। रालोजपा नेता चंदन सिंह ने कहा कि साहेबपुरकमाल की जनता ने सूरजभान सिंह को खूब प्यार और समर्थन दिया है। इसके लिए हृदय से आभारी हैं।

जब उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर के बारे में दिए गए बयान पर सवाल किया गया, तो पशुपति पारस ने इसे नकारते हुए कहा कि इस तरह का बयान संसद में नहीं आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, “हम निश्चित रूप से 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और हमारी यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago