Bihar

‘उन्होंने मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया’, खान सर ने पटना पुलिस को लेकर दिया बड़ा बयान

बीते दिनों बीपीएससी के खिलाफ हुए प्रदर्शन में एस्पिरेंट्स के साथ बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर भी शामिल थे. इस बवाल के दौरान उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और उन्हें दो दिनों तक वहां एडमिट रहना पड़ा. अब खान सर की तबियत में सुधार है. प्रदर्शन के दौरान खान सर की तबियत खराब हुई थी, उस समय उनकी गिरफ्तारी को लेकर अफवाह उड़ी थी. खान सर ने पटना पुलिस को क्लीन चिट दी है. यहां जानिए उन्होंने पटना पुलिस को लेकर क्या कहा…

नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का विरोध

बीते दिनों उम्मीदवारों ने बीपीएससी की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ यह प्रदर्शन किया था. खान सर ने कहा था कि वह नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का विरोध करते हैं. इस दौरान खान सर खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था. इस बीच लोगों में उनकी बीमारी को लेकर कई तरह की अफवाह भी उड़ाई जा रही थी. यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि खान सर के साथ पुलिस ने बिल्कुल भी अच्छा बर्ताव नहीं किया है. अब इस मामले में खान सर का बयान सामने आया है.

इस वजह से नहीं कराया इलाज

इसमें खान सर ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ कोई मिसबिहेव नहीं किया. वह पिछले 1.5 महीने से बीमार चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने कई ट्रीटमेंट लेने के बारे में सोचा भी, लेकिन सामने बीपीएससी परीक्षा थी. ऐसे में वह परीक्षा खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि बेहतर तरीके से अपना इलाज करा सके. इसी दौरान पटना में बीपीएससी को लेकर विरोध हुआ, जिसमें वह भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे. इतने में उनका हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें डिहाइड्रेशन और तेज फीवर हो गया था, जिसके चलते परिवार और करीबी लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने के लिए कहा.

खान सर ने पटना पुलिस को दी क्लीन चिट

टीचर और YouTuber खान सर कहते हैं, “पुलिस ने मेरे साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया, मैं पिछले 1.5 महीने से बीमार था…मैंने सोचा कि BPSC परीक्षा समाप्त होने के बाद उचित इलाज कराऊंगा…जब सुबह छात्र थे लाठीचार्ज किया गया इसलिए मैं वहां गया और मैंने सोचा कि अगर मैं विरोध छोड़ दूंगा तो छात्रों की मांग पूरी नहीं होगी, इसलिए मैं वहीं रुक गया और इस तरह मेरा स्वास्थ्य और खराब हो गया.”

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

17 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

18 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

18 घंटे ago