Bihar

लुटेरी निकली नई नवेली दुल्हन! BJP नेता को लगा गई लाखों का चूना, बंगाल में की दूसरी शादी; जानें पूरा मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के किशनगंज में एक नई नवेली दुल्हन के लुटेरी निकल जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नई नवेली दुल्हन ने बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री राकेश गुप्ता को लाखो का चुना लगा दिया और फरार हो गई. इतना ही नहीं युवती ने बंगाल में दूसरे युवक से शादी भी कर ली. घटना की जानकारी जब युवती के पूर्व पति राकेश गुप्ता को हुई तो युवक ने अपने ससुराल पहुंच कर जमकर हंगामा किया.

जानकारी के मुताबिक शहर के धर्मगंज निवासी राकेश गुप्ता ने बीते दिनों शहर के गंगा बाबू चौक निवासी युवती इशिका से कोर्ट में विवाह किया था. पीड़ित राकेश ने बताया कि उसने कोर्ट और फिर मंदिर में शादी किया की और धूमधाम से प्रीतिभोज का आयोजन भी किया.

राकेश गुप्ता ने बताया कि ससुराल वालों को उसने जमीन के साथ साथ लाखों रुपया दिया है. उसने बताया कि लगभग 30 से 35 लाख रुपए उससे ससुराल वालों ने लिया और अचानक से अपनी लड़की को गायब कर दिया. बंगाल के कानकी के रहने वाले एक युवक को 9 महीने तक इन लोगों ने ठगने का काम किया है.

राकेश ने टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया गया है. इधर, लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से लड़की की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी. लड़की की मां का कहना है कि 6 दिसंबर को वो डॉक्टर को दिखाने सिलीगुड़ी गई थी और वहां से वापस आने के बाद घर में बेटी नहीं मिली. लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपया लेने की बात से इनकार कर दिया है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आरोपी दुल्हन की एक तस्वीर दूसरे लड़के के साथ तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वो एक अन्य लड़के के साथ परिणय सूत्र में बंधी नजर आ रही है.

हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और समझा बुझा कर मामला शांत करवाया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है और जांच के बाद कारवाई की जाएगी. घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और हर चौक चौराहे पर इस दुल्हन की चर्चा हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

6 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

10 घंटे ago