Bihar

लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई टली, जानिए क्या रही वजह और कब पड़ी नई डेट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर चल रहे ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं। तेज प्रताप यादव को भी कोर्ट ने समन भेजा था। अब इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है।

दरअसल, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में सीबीआई (CBI ) के तरफ से दी गई चार्जशीट पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई अगली तारीख 16 जनवरी को की जाएगी। जबकि ED मामले में कोर्ट 17 जनवरी को सुनवाई करेगा। इसके अलावा सीबीआई ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की अपील की थी। लेकिन फ़िलहाल इसकी मंजूरी नहीं दी गई है। इसी वजह से कोर्ट में आज मामले की सुनवाई टाली।

मालूम हो कि ‘ज़मीन के बदले नौकरी’ का मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरियां देने के बदले लोगों से ज़मीन अपने परिवार के नाम करवाई थी। इस साल जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी। 20 जनवरी को दिल्ली और पटना के म्क् अधिकारियों ने लालू और तेजस्वी से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की। 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 10-11 घंटे पूछताछ हुई थी।

इधर, सीबीआई इस मामले में 30 सरकारी कर्मचारियों पर भी मुकदमा चलाने की तैयारी में है। उन्हें इसके लिए अनुमति भी मिल गई है। एक और सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति का इंतज़ार है। 26 नवंबर को सीबीआई ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट को यह जानकारी दी थी। इस मामले में लालू यादव के परिवार के कई सदस्य फंसे हैं। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव भी आरोपी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago