Bihar

गुजरने वाला है दिसंबर, बिहार में क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की ठंड; मौसम विभाग ने बताया

दिसंबर का महीना खत्म होने वाला है और बिहार में अब तक कड़ाके की ठंड या शीतलहर नहीं चल रही है। सोमवार की सुबह राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा नजर आया है। सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।

दरअसल उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ पर बिहार में ठंड निर्भर करती है। लेकिन, अब तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण सूबे में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। जब पश्चिमी विक्षोभ आता है, तभी उसके प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती है। इसके बाद वहां से आने वाली पछुआ ठंड लेकर आती है। इसके अलावा ला-नीना के प्रभाव से भी अधिक सर्दी पड़ती है। लेकिन, इसका भी असर अब तक बिहार में बिल्कुल नहीं दिख रहा है।

उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा भी नहीं चल रही है। इस वजह से दिसंबर के आखिर में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बने रहने से बिहार में पुरवा का प्रवाह जारी है। दिसंबर में पुरवा का प्रवाह नहीं होता है। इन परिस्थितियों के कारण ही प्रदेश का तापमान सामान्य से अधिक है। ऐसे में शीतलहर व कड़ाके की ठंड नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का ठंडा शहर 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी एवं पूसा रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का न्यूनतम तापमान 12.7 और अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

29 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago