Bihar

जब गिरिराज सिंह से मिलने मंत्रालय पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, क्या रख दीं मांगें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वैचारिक रूप से एक-दूसरे के कट्टर विरोधी भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीवृन ओवैसी की कल मुलाकात हुई है। दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसकी सोशल मीडिया में खूब चर्चा भी हो रही है। आपको बता दें कि ओवैसी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मालेगांव से विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी और एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष इम्तियाज जलील भी मौजूद रहे।

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और उन्हें मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मालेगांव का दौरा करने का भी अनुरोध किया।”

गिरिराज सिंह ने इस मीटिंग की जानकारी देते हुए लिखा, ‘ओवैसी और उनकी टीम ने कपड़ा मंत्रालय के कार्यालय का दौरा किया और बुनकरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मोदी सरकार में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास में विश्वास रखने वाले ही भारत को समृद्ध और प्रगतिशील बनाएंगे और मोदी सरकार उन सभी के कल्याण के लिए खड़ी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

34 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

48 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago