Bihar

बिहार: फर्जी सब इंस्पेक्टर बनके महिला दरोगा से कर ली दोस्ती, थाने में घुसकर कहा था-आपका बैचमेट हूं; पत्नी से भी जालसाजी

बिहार के भोजपुर में एक फर्जी दरोगा गिरफ्तार हुआ है। पिछले डेढ़ साल से वो पुलिस की नकली वर्दी-पिस्टल लेकर लोगों के बीच धौंस जमाता था। कॉन्फिडेंस ऐसा की नकली वर्दी पहनकर थाने में घुसता था और पुलिस वालों से पूछताछ करके निकल जाया करता था।

वो लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, इस बीच उसकी दोस्ती बिहिया थाने में पोस्टेड महिला दरोगा से हो गई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी, लेकिन फर्जी दरोगा राकेश सिंह की एक झूठ ने महिला दरोगा को बड़ा क्लू दे दिया और वो पकड़ा गया।

दरअसल, राकेश कुमार सिंह गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव का रहने वाला है। पिछले दो साल से वो रोहतास में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। उसने पत्नी को बताया था कि वो टेक्नीशियन है। लेकिन दूसरे के अपॉइंटमेंट लेटर पर फर्जीवाड़ा कर ये दूसरे लोगों के सामने खुद को दरोगा बताता था। रोहतास के लोगों को अपनी भोजपुर बताता था, जबकि भोजपुर के लोगों को अपनी पोस्टिंग रोहतास बताया करता था।

10 अक्टूबर को थाने में महिला एसआई से मुलाकात हुई

राकेश सिंह 10 अक्टूबर को बिहिया थाना आया था। वहां उसकी मुलाकात एक महिला दरोगा से हुई। उसने महिला दरोगा से बातचीत की और खुद को महिला दरोगा के बैच का बताया। उसने महिला दरोगा से कहा मैं भी 2019 बैच का हूं। 2019 बैच के दूसरे दरोगा के साथ खिंचवाई हुई फोटो को दिखाकर उसने महिला दरोगा को भरोसे में ले लिया। राकेश ने महिला दरोगा से उसका नंबर भी लिया और फिर दोनों में बातचीत होने लगी। राकेश ने महिला दरोगा से कहा था कि वो शादी शुदा नहीं है।

बातचीत के दौरान महिला दरोगा को राकेश सिंह पर शक हुआ। उसने रोहतास पुलिस से राकेश सिंह के बारे में जानकारी ली। रोहतास पुलिस ने महिला दरोगा को बताया कि राकेश सिंह तो भोजपुर में पोस्टेड है। महिला दरोगा ने फिर राकेश सिंह की पूरी कुंडली निकाली और राकेश सिंह के बिहिया आने का इंतजार करने लगी।

महिला दरोगा को यह जानकारी मिली कि राकेश 24 दिसंबर को शादी समारोह में बिहिया आने वाला है। उसने राकेश से फोन पर बात की और उसका लोकेशन मिलने के बाद थाने की पुलिस को भेज कर उसे उठवा लिया। इसके पास से वर्दी, बेल्ट, बैच और टोपी बरामद हुए हैं। बिहिया थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी जगदीशपुर SDPO राजीव सिंह ने दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

3 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

15 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

16 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

17 घंटे ago