Bihar

बिहार में नकली IPS के बाद अब फर्जी DIG,शराब के साथ गिरफ्तार

बिहार के लखीसराय जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने खुद को डीआईजी बताकर पुलिस अधिकारियों को परेशान करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद की है. पकड़े गए युवक की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नदियावा गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है.

कैसे हुआ पर्दाफाश?

रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी छोटू कुमार उर्फ दिलखुश खुद को डीआईजी बताकर पुलिस अधिकारियों को फोन करता था. वह अवैध बालू खनन, शराब और पशु तस्करी जैसी फर्जी सूचनाएं देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता था. इससे पुलिस अधिकारियों को काफी परेशानी हो रही थी. बीते दिन, शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने थानाध्यक्ष को फोन किया और खुद को डीआईजी बताया. थानाध्यक्ष ने तुरंत उस नंबर की जांच कर आरोपी का पता लगाया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

शराब तस्करी में भी शामिल

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से दो बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस के अनुसार आरोपी शराब तस्करी के धंधे में भी सक्रिय है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिलखुश ने खुद को निर्दोष बताया. उसका कहना है कि उसके फोन नंबर का किसी ने गलत इस्तेमाल किया और डीआईजी बनकर थानाध्यक्ष को फोन किया. हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस की सख्ती तेज

रामगढ़ चौक थाना पुलिस का कहना है कि ऐसे फर्जीवाड़े को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों को गुमराह करने और तस्करी में शामिल होने के आरोप में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने कितनी बार खुद को डीआईजी बताकर फर्जी कॉल किए हैं और इस गुमराह करने वाली गतिविधि से क्या लाभ उठाने की कोशिश की है.

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

14 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

28 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

1 घंटा ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago