Bihar

बिहार BJP में ‘जिलाध्यक्षों’ की नियुक्ति को लेकर क्या चल रहा है…? फाइल केंद्रीय नेतृत्व के पास पहुंचा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को चुस्त-दुरूस्त बनाने में जुटी है. मंडल से लेकर जिलाध्यक्षों की संख्या बढ़ाई जा रही है. उम्रदराज की जगह कम उम्र के नेताओं को मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है. बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को बढ़ा दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या 45 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है. मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी हो गई है. अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की बारी है. बताया जा रहा है कि नए साल में 15 जनवरी से पहले जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा.

केंद्रीय नेतृत्व के पाले में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति वाली फाईल 

जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन का काम पूरा हो गया है.प्रदेश नेतृत्व ने सूची तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया है. सहमति मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान करेंगे. बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नियुक्त किए जाने वाले जिलाध्यक्षों की सूची सौंप दी है. चूंकि बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लिहाजा केंद्रीय नेतृत्व जिलाध्यक्षों की सूची को हर कसौटी पर कसेगा,खरा उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष की सूची पर बिहार प्रभारी मुहर लगाएंगे. इसके बाद नए जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा.

भाजपा ने मंडल-जिलों की संख्या बढ़ाई 

बता दें, बिहार भाजपा ने इस बार मंडल अध्यक्षों की संख्या को 1137 से बढ़ाकर 1422 कर दिया है. वहीं संगठन जिलों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठन जिलों की संख्या को 45 से बढ़ाकर 52 कर दिया है. अधिकांश मंडल में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है. अब बारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है. पार्टी ने आंतरिक तौर पर जिलाध्यक्ष के नाम तय कर लिए हैं. नेतृत्व से मुहर लगने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इसके पहले दिल्ली में बिहार भाजपा कोर कमिटी की दो दिवसीय बैठक हुई थी. जिसमें मंडल और संगठन जिला बढ़ाने के निर्णय पर मुहर लगी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में अग्निशमन विभाग ने विभिन्‍न तकनीकों का छात्र-छात्राओं के बीच किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर में जिला अग्निशामक दस्‍ता द्वारा अग्निशामक के विभिन्‍न…

4 घंटे ago

बिहार में जमीन मापी के नए रेट तय, शहर में 1000 और गांव में 500 रुपये

बिहार सरकार ने जमीन की ई-मापी को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. अब…

4 घंटे ago

59 वर्षों बाद समस्तीपुर को फिर मिला उपमुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर समाजवाद की धरती और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर…

5 घंटे ago

खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन में महिला यात्री से मोबाइल व पर्स छीनकर बदमाश कूदकर फरार

समस्तीपुर : जीआरपी थाना समस्तीपुर में बुधवार को एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराते…

5 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से युवक की मौत, मछुआरों ने निकाली लाश

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिंघियाघाट भगवती स्थान के…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी के सीएम पद की शपथ पर भाजपाइयों में उत्साह, अबीर-गुलाल लगा मनाया जश्न

समस्तीपुर/रोसड़ा : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही…

15 घंटे ago