Bihar

बिहार में आज से खराब हो सकता है मौसम, अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में अब मौसम ने करवट ले ली है. दिनभर धूप की लुकाछिपी जारी रही. आज भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही बारिश भी होने वाली है. इस वजह से तापमान में भी गिरावट होने की प्रबल संभावना है.

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आज यानी 27 दिसंबर को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. इस वजह से दक्षिण-पश्चिम समेत 24 जिलों में 27 से 29 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे. हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी. इसके बाद राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसको लेकर आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिसंबर में बारिश क्यों 

वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार 27-29 दिसम्बर से उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब और उसके आसपास 1.5 किमी ऊपर बना है. इस दौरान निचले वायुमंडल में पूर्वी एवं पश्चिमी हवाओं के मिश्रण होने से बिहार राज्य के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. जिसके परिणाम स्वरूप इस अवधि के दौरान राज्य के दक्षिण के अधिकांश भागों के कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा तथा वज्रपात की भी संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

आज यानी 27 दिसंबर को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है. दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे. 28 दिसंबर को इन सभी 06 जिलों में मध्यम स्तर की बारिश जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, 29 दिसंबर जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है.

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 27 दिसंबर को सुबह के समय पटना, पश्चिम चंपारण, सीतामढी, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार और भागलपुर जिलों के भागों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है. दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे साथ ही भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है. आज राज्य का न्यूनतम तापमान 10-12°C के बीच रहने की संभावना है.

क्या कहते हैं यह आंकड़े

26 दिसंबर को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2°C खगड़िया में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सहरसा के अगवानपुर और समस्तीपुर के पूसा में 9.5°C रिकॉर्ड हुआ. इस दिन बिहार के अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान इजाफा देखा गया.हवा की क्वालिटी की बात करें 26 दिसंबर की रात्रि 12 बजे तक बिहार की सबसे प्रदूषित हाजीपुर की हवा रही. हाजीपुर का AQI 308 रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा राजधानी पटना के खगौल की हवा का AQI भी 286, पटना एयरपोर्ट का AQI 305, इको पार्क का AQI 214, तारामंडल का AQI 189 और गांधी मैदान के आस पास का 238 रिकॉर्ड किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

57 मिनट ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago