Bihar

बिहार में एके-47 की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले को लेकर मुखिया और अधिवक्ता समेत 6 जगहों पर NIA की छापेमारी

बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में NIA की टीम ने 6 जगहों पर छापेमारी की.लोकसभा चुनाव के समय मई में बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने वैशाली-मुजफ्फरपुर बॉर्डर से एके-47 बरामद किया था.बुधवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई उसी एके 47 की बरामदगी से जुड़ा है. सूत्रों की मानें तो एक-47 की डिलीवरी नागालैंड से जुड़े हुए हो सकते हैं. हालांकि इस विषय में एनआईए और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

मुजफ्फरपुर में मुखिया के घर छापेमारीः

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के मलकौली में मुखिया नंदकुमार राय उर्फ भोला राय , मीठनपुरा में आर्म्स सप्लायर बबलू खान और बरियारपुर थाना क्षेत्र में NIA की रेड चल रही है. मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर अहले सुबह एनआईए के टीम जांच कर रही है. स्थानीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी के साथ स्थानीय फकुली थाना के पुलिस टीम भी मौके पर बनी हुई है. फिलहाल जांच चल रही है.

वैशाली में छापेमारी:

वैशाली जिले के हाजीपुर में एनआईए की टीम ने एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी की. हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह के आवास पर सुबह-सुबह एनआईए की टीम ने धावा बोल दिया. करीब आधे दर्जन गाड़ियों से एनआईए के अधिकारी व कर्मी पहुंचे थे. इसके अलावा नगर थाना पुलिस की भी दो गाड़ी मौजूद थी. हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमाली स्थित सत्यम कुमार के आवास पर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी. साथ ही महुआ में भी एक जगह छापेमारी करने की सूचना है.

पांच घंटे तक चली छापेमारीः

एनआईए की टीम ने लगभग 5 घंटे तक छापेमारी की. संदीप सिंह और सत्यम कुमार के घर को पूरी तरह सील कर दिया गया था. 5 घंटे की छापेमारी में किसी को भी आने जाने नहीं दिया गया. बताया गया कि घर के तमाम चीजों की गहन छानबीन की गई. कागजात की भी जांच की गयी. इसके बाद एनआईए की टीम वापस हो गई. छापेमारी के संबंध में एनआईए की टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

एके-47 से जुड़ा है मामलाः

बताया जाता है कि हाजीपुर बागमाली के रहने वाले सत्यम कुमार को कुछ दिन पहले एके-47 के साथ मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले की जांच एनआईए की टीम कर रही है. सुबह जब एनआईए की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी तो नगर थाने से पुलिस बल बुलाया गया था. पुलिस की दो गाड़ी एसडीओ रोड और एक पुलिस की गाड़ी बगमल्ली पहुंची. वैशाली जिले के महुआ में भी एनआईए की एक टीम छापेमारी करने गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago