Bihar

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 1232 एक्स-रे टेक्नीशियन की जल्द होगी बहाली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग में 1232 एक्स-रे टेक्नीशियनों की शीघ्र बहाली की जाएगी। यह बहाली स्थायी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को बिहार एक्स-रे टेक्नीशियर संवर्ग के मूल कोटि के पद पर एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्त पदों के लिए 1232 संख्या में नियमित नियुक्ति करने का प्रस्ताव भेज दिया है। रविवार को इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में लगातार नियुक्तियां कर रही है। राज्य के युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में सरकार संवेदनशील है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग में भी विभिन्न पदों पर बंपर बहाली करने जा रही है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इससे अस्पतालों में एक्सरे सेवा बेहतर होगी और इसका लाभ मरीजों को मिलेगा।

श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वास्थ विभाग की सेवाएं लगातार उन्नत हुई हैं। वर्ष 2005 से पहले स्वास्थ्य सेवाएं लालटेन के भरोसे थी। कई अस्पतालों में बगैर लाइट मरीजों का इलाज हुआ करता था। अस्पतालों में दवा की कमी से लेकर भवनों की स्थिति जर्जर थी। मगर आज प्रदेश में नित्य नए अस्पताल भवनों के निर्माण से लेकर अस्पतालों में दवा की उपलब्धता पूर्ण रहती है। यही वजह है कि मरीजों का विश्वास सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक्सरे सेवाओं में 1 हजार 232 लोगों की और बहाली हो जाने से एक ओर जहां रोजगार सृजन होगा, वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं में मानव बल के इजाफे से सेवाएं और पहले के मुकाबले बेहतर होंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के सरायरंजन एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI को जारी किया नोटिस

समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…

3 घंटे ago

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

11 घंटे ago