Bihar

बिहार के 5 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान, सेल्फी से हाजिरी लगाने के दौरान देने होंगे ये सबूत

बिहार के ऐसे कई मामले सामने आये जिसमें पता चला कि शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष एप का किया. शिक्षा विभाग के मुताबिक शिक्षकों ने फर्जी हाजिरी लगाने के लिए कई बार पहले से खिंची गई तस्वीर का उपयोग किया. विभाग ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की और इसके नियम में बदलाव किये. नए नियम के मुताबिक शिक्षकों को अब सेल्फी के साथ-साथ स्कूल के कमरे या परिसर की भी तस्वीर लगानी होगी.

धांधली पर नकेल कसने की तैयारी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इंस्पेक्शन के दौरान पता चला कि शिक्षक पहले से खिंची गई तस्वीर का उपयोग कर फर्जी हाजिरी बना रहे हैं. टीचर बिना स्कूल आये फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं. शिक्षा विभाग को जब इस धांधली के बारे में पता लगा तो दोषी शिक्षकों को नोटिस भेजा गया और हाजिरी के नियम सख्त किये गए. नए आदेश में बताया गया है कि अब सेल्फी के साथ स्कूल की तस्वीर भी जरूरी है.

क्या बोले शिक्षा अधिकारी

बिहार के 5 लाख शिक्षकों के लिए आये फरमान को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी पारस कुमार ने बताया कि अब सभी शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष एप से हाजिरी लगानी होगी. इस नियम का सभी को हर हाल में पालन करना होगा. हाजिरी लगाने के दौरान शिक्षक अगर रोज नई सेल्फी और स्कूल की तस्वीर अपलोड नहीं करेंगे तो उनको अनुपस्थित माना जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago