Bihar

ADRM का रसोइया निकला फर्जी नौकरी गिरोह का गुर्गा, जीआरपी ने स्टेशन से किया गिरफ्तार

रेलवे में फर्जी नौकरी दिलाने में शामिल गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने छापेमारी की। सोनपुर रेल मंडल के पीडब्लूआई सोनपुर के यहां गेटमैन के रूप में कार्यरत परवेजा पहाड़ी चक वार्ड चार निवासी जगन्नाथ के पुत्र संजय कुमार को पुलिस ने सोनपुर स्टेशन से हिरासत में लिया। वह फिलहाल एडीआरएम के आवास पर रसोइया का काम करता था।

जीआरपी को देखते ही उसने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। हिरासत में लिये जाने के बाद जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है। फर्जी नौकरी से जुड़े अन्य तथ्य भी जुटाने की कोशिश में पुलिस लगी हुई है।

फर्जी नौकरी मामले में वाणिज्यकर्मी अब भी फरार बताया जाता है। गौरतलब हो कि जीआरपी ने गुरुवार की देर शाम भी एडीआरएम के आवास व वाणिज्य विभाग में छापेमारी की थी। इस दौरान दोनों फरार हो गये थे। छापेमारी अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने किया। जीआरपी की कार्रवाई और रसोइया की गिरफ्तारी से रेलवे में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि बीते 05 दिसंबर को सोनपुर रेल मंडल में फर्जी आईडी के साथ तीन युवक सोनपुर स्टेशन पर गिरफ्तार किए गए थे। पकड़े जाने पर तीनों से पुलिस को बताया कि वे वाणिज्य विभाग के स्टाफ हैं और अवतार नगर स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके पास से डीआरएम कार्यालय से निर्गत फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किये गये थे। उसके बाद पुलिस को शक हुआ तो जांच तेज कर दी गयी है। आशंका जताई जा रही है कि इस रैकेट में शामिल कई लोग बेनकाब होने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

2 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

2 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

4 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

4 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

4 घंटे ago