Bihar

वे NDA में थे कब? चाचा पशुपति पारस पर चिराग पासवान का तीखा वार

पटना में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी(रालोजपा) का कार्यालय खाली करा लिए जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार के पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस नाराज चल रहे हैं। एनडीए छोड़ देने के उनके ऐलान की अटकलें सियासी गलियारे में लगाई जा रही हैं। इस बीच लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का चाचा पशुपति पारस पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वे एनडीए में हैं कहां जो छोड़ने की बात कर रहे हैं।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अलग तो वो होत है जो साथ में हो। वे एनडीए में थे कब? वे लोकसभा के चुनाव के वक्त भी नहीं थे और विधानसभा चुनाव के वक्त भी उनको गिनती में नहीं रखा गया। ऐसे में अलग तो वह होता है जो किसी चीज का हिस्सा होता है। वे एनडीए में थे कहां जो अलग होने की बात कर रहे हैं।

लोजपा में टूट के बाद अपनी-अपनी अलग पार्टी बनाने वाले पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान एकबार फिर से एक दूसरे के सामने खुलकर आ गए हैं। बिहार सरकार ने जो पटना स्थित परिसर पशुपति पारस की पार्टी से खाली करवाया उसे चिराग पासवान की लोजपा आरवी को सौंप दिया है। उसके बाद पहली बार पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान की का इतना कड़ा बयान सामने आया है।

चिराग पासवान ने मीडिया के सवाल पर यह भी दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्रा में एनडीए की सरकार बनेगी। परिणाम आने दीजिए। एनडीए की बड़ी जीत होगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। दोनो राज्यों में जनता से जो फीडबैक मिला उसके आधार पर मैं बता रहा। दोनों राज्यों की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को आत्मसात कर चुकी है।

नौकरियां नीतीश कुमार की देन 

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में जो भी नौकरियां दी जा रही हैं वे नीतीश कुमार की देन है। इस पर विपक्ष के लोग क्रेडिट लेना चाहते हैं। अपना नाम चमकाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन लोग हकीकत समझते हैं। अगर उन लोगों में इतनी ही क्षमता थी तो 90 के दशक में नौकरी क्यों नहीं दी। बिहार में और देश में उस दौर को जंगलराज और अपराध के लिए जानते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago