Bihar

बीपीएससी TRE 3 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख को जारी हो सकता है पहला रिजल्ट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आयोजित की गई शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर से 15 नवंबर के बीच पहला रिजल्ट जारी हो जाएगा.

सूत्रों का कहना है कि बीपीएससी ने रिजल्ट तैयार कर लिया है. सबसे पहले 1 से 5 का रिजल्ट जारी होगा. वहीं 16 नवंबर से 20 नवंबर के बीच 6 से 8 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का अबतक रोस्टर नहीं मिला है.

12 नवंबर तक रोस्टर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. रोस्टर मिलने पर 25 नवंबर तक माध्यमिक का रिजल्ट जारी होगा. वहीं 30 नवंबर तक उच्च माध्यमिक का रिजल्ट जारी होगा. सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट के बाद कट-ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा.

इससे पहले बीपीएससी ने कक्षा 9वीं और 10वीं शिक्षक भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी. फाइनल आंसर-की आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड है, जहां से अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकते हैं. फाइनल आंसर-की अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बांग्ला, संस्कृत, अरबी, फारसी, विज्ञान, गणित,सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, मैथिली और संगीत पेपर की परीक्षा के जरिए जारी की गई थी. कक्षा 1 से 5वीं और 6 से 8वीं की आंसर-की इससे भी पहले जारी हो चुकी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

2 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

6 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

7 घंटे ago