Bihar

सरकार की उपलब्धि में घुसपैठ कर रहा विपक्ष, तेजस्वी के क्रेडिट पॉलिटिक्स पर जेडीयू का पलटवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि शिक्षकों की नियुक्ति का एकमात्र श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार चल रहे नियुक्ति अभियान से राजद समेत पूरा विपक्ष बेचैनी में है। प्रदेश के विकास और बदलाव को नकारने की हिम्मत नहीं होने के कारण विपक्ष के लोग अब घुसपैठ कर सरकार के श्रेय में हिस्सा लेने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

विजय चौधरी रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से प्रधानाध्यापक की नियुक्ति का निर्णय एवं नियमावली की अधिसूचना मुख्यमंत्री के परामर्श से मेरे शिक्षा मंत्री रहते अगस्त 2021 में जारी हुई थी। उसके तुरंत बाद ही 6421 प्रधानाध्यापकों के पद के सृजन एवं नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकला था। अगस्त 2022 के प्रथम सप्ताह में इसके नतीजे भी आ गए थे।

नीतीश कुमार ने राजद को 10 अगस्त 2022 को सरकार में शामिल होने का मौका दिया। ऐसे में पुरानी सरकार में लिए गए निर्णयों पर राजद की श्रेय लूटने की नाकाम कोशिश हास्यास्पद और निंदनीय है। विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास जनता को बताने लायक अपना कोई काम नहीं है। वहीं, नीतीश कुमार की उपलब्धियां बिहार के हर हिस्से में पसरी हुई हैं। बिहार की होशियार और समझदार जनता विपक्ष के भ्रमजाल में कभी नहीं फंसेगी। मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे।

दरअसल तेजस्वी यादव समेत पूरा विपक्ष यह दावा करता है कि नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार चलाई तो बिहार में नौकरी की बहार आ गई। तेजस्वी यादव यह कहते नहीं थकते कि हमने मुख्यमंत्री को बहाली का रास्ता बताया। पहले नीतीश कुमार कहते थे कि बहाली होगी तो वेतन के लिए पैसा कहां से आएगा। राज्य में हेडमास्टर और प्रधान शिक्षक की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फिर से दावा ठोक दिया। विजय चौधरी ने उसी का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

2 घंटे ago

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा…

8 घंटे ago

रेवाड़ी ढाला गुमटी के पास हथियार के बल पर मोबाइल लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अंगारघाट थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर हुई मोबाइल लूट की…

11 घंटे ago

शहर से सटे दुधपुरा स्थित कबाड़ी दुकान पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, चोरी का सामान बरामद, दो हिरासत में 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा जेल चौक स्थित एक कबाड़ी दुकान पर रविवार…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब धंधेबाज प्रभात चौधरी व उसके साथी के दोहरे ह’त्याकांड मामले के दो नामजद आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में बीते 7…

19 घंटे ago