Bihar

भाजपा को हराना था, इसलिए दो बार मुख्यमंत्री बनाए, लेकिन चाचा फिर पलट गए; नीतीश पर तेजस्वी का तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेलागंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि 2015 और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी थी, फिर भी हम लोगों ने तीसरे नंबर की पार्टी जेडीयू का मुख्यमंत्री क्यों बनाया, क्योंकि भाजपा को हराना था। उन्होने कहा कि चाचा कब आते हैं, कब जाते हैं, कोई ठिकाना नहीं है। अभी तक साथ थे, लेकिन फिर पलट गए। तेजस्वी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनूं या न बनूं मेरी ये तमन्ना नहीं है। लेकिन अगर बिहार में कोई दंगा-फसाद की राजनीति करेगा तो ये बर्दाश्त नहीं होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 4 सीटों का ये उपचुनाव मामूली चुनाव नहीं है। ये 2025 का सेमीफाइनल है। और इस चुनाव के नतीजे का संदेश पूरे देश में जाएगा। आरजेडी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। भाजपा के लोग जिस तरह से बांटने और समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। मुसलमानों के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल अररिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया है, वो किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में भाजपा को करारा जवाब देने का वक्त है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आरजेडी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। लालू यादव ने सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटने नहीं घेटे, कभी डरे नहीं। आप लोगों की आवाज बनकर भाजपा के खिलाफ लड़ते रहे, आज बीमार हैं। लालू यादव के शरीर में जितना खून था, बीजेपी को रोकने में लगा दिया, जो बचा है उसे भी लगाएंगे। लेकिन किसी भी कीमत पर हम लोग भाजपा से समझौता करने वाले लोग नहीं हैं। भाजपा जब आमने-सामने से नहीं लड़ती है, तो कुछ बहरूपियों का इस्तेमाल करती हैं, और हमारी एकता को तोड़ने की साजिश करती है। इस दौरान तेजस्वी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ यादव को जिताने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

7 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago