Bihar

एक साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, दरभंगा में बोलीं निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले एक साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत दरभंगा के राज मैदान में शुक्रवार को आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के दौरान 1388 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया।

निर्मला सीतामरण ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ केवल किसानों को ही नहीं मिल रहा है, बल्कि पशुपालकों और मत्स्यपालकों को भी मिल रहा है। इसलिए गाय-बकरी आदि पालने वाले और मत्स्यपालक केसीसी का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में पहली बार मत्स्यपालकों की बेहतरी के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना लेकर आयी है। इससे पहले इस तरह की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने मत्स्यपालकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। मखाना, अचार, मिथिला पेंटिंग जैसे रोजगार के साधनों को प्रोत्साहन देने के लिए नाबार्ड की ओर से काम किया जा रहा है। इन व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं को समय-समय पर स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमको महिलाओं की बेहतरी के लिए अलग से बजट बनाने को कहा था।

मां सीता की भूमि की सेवा करने का मिला मौका

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि मैं पहली बार दरभंगा आयी हूं। मां सीता की भूमि की सेवा करने का मौका मिला है। अंतिम पंक्ति में खड़े गरीबों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है। गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग को लाभ मिले, इसके लिए बैंक के लोग पिछले चार महीने से गांव-गांव जाकर लोगों में ऋण का वितरण कर रहे हैं। सभा को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा ने भी संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

6 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

7 घंटे ago