Bihar

Smart Meter लगाने वालों को 25 पैसे सस्ती मिल सकती है बिजली, पेनाल्टी को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एक जनवरी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को कई तरह के नए लाभ उपलब्ध हो सकते हैं. लोड बढ़ने पर लगने वाली पेनाल्टी से उन्हें मुक्ति मिल सकती है. बिजली कंपनी ने इस आशय का एक प्रस्ताव बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग को भेजा गया है. संभव है नए साल में इस पर निर्णय हो जाए.

Smart Meter लगाने पर मिलेगी सस्ती बिजली

यह भी संभव है कि अगले वर्ष से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं को पोस्ट पेड मीटर वालों की तुलना में प्रति यूनिट 25 पैसे की दर से कम भुगतान करना पड़े. बिजली कंपनी के इस प्रस्ताव पर भी अगले वर्ष बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निर्णय किया जाना है. यदि ऐसी सुविधा मिलती है तो यह बिहारे के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर होगी.

पेनाल्टी को लेकर बड़ा फैसला

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं की समस्या यह है कि उन्हें पता नहीं चलता कि उनका बैलेंस इतनी तेजी से कैसे खत्म हो रहा. इस संबंध में बिजली कंपनी ने जब पूरे मामले को खंगाला तो यह बात सामने आयी कि उपभोक्ताओं द्वारा जब बिजली का उपभोग किया जाता है, तब उन्हें यह ख्याल नहीं रहता कि वह कितनी यूनिट का उपभोग कर चुके हैं. ऐसे में उनके तय लोड से अधिक यूनिट के उपभोग पर उनका लोड बढ़ जाता है. ऐसे में उन्हें पेनाल्टी देना पड़ जाता है. पेनाल्टी की राशि बैलेंस से कट जाती है.

छह माह से एक साल करने का प्रस्ताव

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की इस समस्या को ध्यान में रख उन्हें छह माह तक लोड बढ़ने पर ली जाने वाली पेनाल्टी से मुक्त किया था. अब जब बड़े स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा, तो इस तरह की समस्या कुछ अधिक सामने आएगी. इस बात को ध्यान में रख बिजली कंपनी ने लोड पर बढ़ने वाली पेनाल्टी को एक साल तक नहीं लेने का प्रस्ताव बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग को दे रखा है. अगले साल इस पर विधिवत निर्णय होना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

2 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago