Bihar

स्मार्ट मीटर एप का सर्वर हुआ ऑन, तुरंत कर लें रिचार्ज वर्ना इस दिन से काट जाएगी बिजली

बिहार में बिजली कंपनी का 10 दिनों से खराब चल रहा स्मार्ट मीटर एप का सर्वर ठीक हो गया है. बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप पर अब रिचार्ज की सुविधा फिर से शुरू हो गई है. लिहाजा अब स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता इस एप के जरिए रिचार्ज करने के साथ ही अपनी बिजली खपत के बैलेंस को भी देख सकते हैं. अब अगर आपने समय रहते इसे रिचार्ज नहीं किया, तो आपकी बिजली कट सकती हैं. इसको लेकर सूचना जारी कर दिया गया है.

सोमवार तक की मोहलत

रिचार्ज खत्म होने के बाद जिन बिजली उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला गया है, कंपनी ने उनसे तुरंत रिचार्ज करने की अपील की है. रिचार्ज नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन सोमवार से काटा जाएगा.

बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर का सर्वर ठीक हो चुका है. जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में जा चुका है उनकी बिजली रविवार तक छुट्टी होने के कारण नहीं कटेगी. सोमवार से बैलेंस में माइनस में जाने वाले वाले उपभोक्ताओं की बिजली कट सकती है. बिजली कंपनी ने वैसे उपभोक्ताओं को सहूलियत भी दी है, जिनका बैलेंस 50 हजार से अधिक हो जाएगा, वो एक बार में जमा नहीं कर पाएंगे, तो किस्त में जमा कर सकेंगे. विद्युत कार्यपालक अभियंता को इसके लिए स्वीकृत किया गया है.

बिजली बिल जमा करने का था ये विकल्प

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक रिचार्ज माध्यमों की व्यवस्था की. उपभोक्ताओं के लिए सुविधा एप और वेबसाइट www. sbpdcl. co. in / www.nbpdcl. co. in एवं बिजली विभाग के अधिकृत काउंटर के माध्यम से अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज की सुविधा दी गई थी. तकनीकी समस्या के समाधान तक किसी भी उपभोक्ता की विद्युत आपूर्ति बैलेंस समाप्त होने पर भी बाधित नहीं की जा रही थी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

4 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

5 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

12 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

19 घंटे ago