बिहार सभी पेंशनधारियों को घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा डाक विभाग देगा। यह सुविधा डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेंमेंट्स बैंक के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए डाक विभाग ने पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ समझौता किया है। सभी पेंशनभोगी खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले को आसानी से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने, प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, यह सुविधा डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर डाकिया और ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से दिया जाएगा। एक से 30 नवंबर तक राज्य के शहरों और कस्बों में कैंप लगाकर डोरस्टेप सेवा शुरू की जाएगी। इस अभियान में पेंशन कल्याण संघों, यूआईडीएआई आदि सहित विभिन्न हितधारकों को जोड़ा जाएगा। एक से 24 नवंबर तक आठ सौ शहर और कस्बों में शिविर लगेगा।
पेंशनभोगियों को कोई सरकारी दस्तावेज नहीं देना होगा। आधार बायोमिट्रिक प्रमाणीकरण पर आधारित यह सेवा होगी। सभी पेंशनभोगी को उनके घर पर ही अंगुली के निशान और चेहरा प्रमाणीकरण की जाएगी। पेंशनभोगी इंडिया पोस्ट पेंमेंट्स बैंक की ओर से डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा या निकट के डाकघर में मात्र 70 रुपए में जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
पेंशन भोगियों को इससे काफी लाभ मिलेगा। उन्हें अब डाक विभाग के माध्यम से ही डिजिटली जीवन प्रमाणपत्र बनाने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें सरकारी दस्तावेज का देने की जरूरत नहीं होगी।
-अनिल कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्किल
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…