Bihar

जहां पति का हुआ अंतिम संस्कार वहीं शारदा सिन्हा की अंत्येष्टि, गुलबी घाट पर बेटे ने दी मुखाग्नि

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोक गायिका शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गईं। गुरुवार को दिन के 10.30 बजे गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर घर के सदस्यों के अलावा उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी घाट पर मौजूद रहे।

लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार की रात दिल्ली एम्स में हो गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री महेश्वर हजारी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की थी।

जहां पति का अंतिम संस्कार हुआ वहीं पंचतत्व में विलीन हुईं

शारदा सिन्हा की इच्छा थी कि जहां उनके पति का अंतिम संस्कार हुआ वहीं उन्हें भी अंतिम विदाई दी जाए। इी वजह से उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर हुआ। गुलबी घाट पर पहुंचने से पहले शाव यात्री निकाली गई। राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास से गुलबी घाट तक शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

घर से निकली शव यात्रा

शारदा सिन्हा की शव यात्रा राजेंद्र नगर स्थित उनके घर से निकली। इस शव यात्रा को उनके रिश्तेदारों ने कंधा दिया। इस दौरान वहां उनके प्रशंसक भी मौजूद रहे। शव यात्रा के वक्त शारदा सिन्हा अमर रहें और छठी मइया जय का उद्घोष किया गया। शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई देने के लिए कई लोग मौजूद थे।

छठ गीतों के लिए जानी जाती थीं, छठ में ही हुआ निधन

शारदा सिन्हा भले इस दुनिया से चली गईं लेनिक आज भी उनकी आवाज घरों से लेकर घाटों तक गूंज रही है। लोक गायिका को छठ गीतों के लिए जाना जाता था। उनका निधन भी चार दिवसीय छठ के पहले दिन मंगलवार को हुआ। वहीं अंतिम संस्कार जब गुलबी घाट पर हुआ उसके कुछ घंटे बाद ही गंगा किनारे लाखों व्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देने जुटेंगे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

9 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

10 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

10 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

11 घंटे ago