Bihar

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर पहाड़ से कूदी युवती, दो घंटे तक पेड़ के सहारे हवा में लटकी रही

बिहार के नालंदा जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने से आहत होकर एक युवती ने पहाड़ी से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवती पहाड़ी के बीचोंबीच पेड़ के सहारे लटक गई। वह दो घंटे तक पेड़ के सहारे हवा में लटकती रही। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने उसका रेस्क्यू कर जान बचा ली। घटना लहेरी थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी स्थित हिरण्य पर्वत पर गुरुवार को हुई।

थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि युवती हरनौत थाना इलाके की रहने वाली है। वह बिहारशरीफ की मगध कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही थी। दो बार परीक्षा में असफल होने पर उसने यह कदम उठाया। पहाड़ी से रेस्क्यू किए जाने के बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

युवती ने जब पहाड़ी से छलांग लगाई तब नीचे की ओर खेत में कुछ किसान काम कर रहे थे। किसानों ने उसकी चीख सुनकर पुलिस को सूचना दी। फिर सोहसराय थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की जुगाड़ तकनीक से युवती को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस ने युवती के परिजन को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। हिरण्य पर्वत पर युवती को लटका देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि बिहार पुलिस ने गुरुवार दोपहर में ही सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से PET के लिए 1 लाख से अधिक कैंडिडेट पास हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

12 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

47 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago