बिहार के सारण (छपरा) जिले में शुक्रवार सुबह नाव हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा तरैया थाना इलाके के पचभिंडा गांव स्थित एक बड़े पोखरा (तालाब) में हुआ। छोटी सी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
हादसे में दो युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 8 अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद छठ पूजा की खुशी मातम में बदल गई। शवों के पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने पर लोगों ने रोड जाम कर दिया और अस्पताल में हंगामा भी हो गया।
मृतकों की पहचान पचभिंडा गांव निवासी 18 वर्षीय बीटू कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता का भी पूर्व में देहांत हो चुका है। घर का अकेला चिराग बूझने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, एक अन्य मृतक का नाम 18 वर्षीय दसई मांझी है, जो सूरज कुमार का पुत्र बताया जा रहा है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव के साथ उसमें सवार लोग पानी में गिरते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गांव के बड़ा पोखरा शुक्रवार सुबह छठ पर्व मनाया जा रहा था। तभी एक छोटी सी नाव पर 10 लोग सवार हुए। ओवरलोड होने की वजह से नाव किनारे से थोड़ी ही दूर अनियंत्रित होकर पलट गई। किसी तरह ग्रामीणों ने 8 लोगों को तालाब से निकालकर सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की जांच की जा रही है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…