Bihar

उन्हें बार-बार गलती करते रहना चाहिए, ताकि बिहार के लोगों… नीतीश के गलती वाले बयान पर बोलीं मीसा भारती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी सांसद डॉ. मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राजद के साथ जाने की गलती नहीं करने को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को एक-दो बार नहीं बल्कि बार बार यह गलती करते रहना चाहिए, ताकि इससे बिहार के लोगों की भलाई हो और उन्हें रोजगार मिल सके। मीसा भारती ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार में तेजस्वी जब मुख्यमंत्री के साथ थे तो बिहार में लाखों लोगों को नौकरी मिली, यह एक गलती से संभव हुआ।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर कि कांग्रेस और विपक्ष के लोग ओबीसी को एकजुट नहीं होने देना चाहते हैं। मीसा भारती ने कहा कि हमने जातिगत गणना कराई, आरक्षण भी बढ़ाया, इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट कौन गया? आपको बता दें शनिवार को आरा के तरारी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही मुझे बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था।

केंद्र में मंत्री रहते वे मुझे बहुत मानते थे। तभी से हम भाजपा के साथ बिहार के विकास में लगे हैं। हमसे दो बार गलती हो गई थी। गलत लोगों का साथ लेकर काम किया। बाद में पता चला कि वो लोग हर काम में गड़बड़ करते हैं, तो हमने तय कल लिया है कि अब किसी भी प्रकार से दाएं-बाएं नहीं होगा। शुरू से भाजपा से जो रिश्ता है, वहीं कायम रहेगा।

नीतीश कुमार के इसी बयान को लेकर मीसा भारती ने पलटवार किया है। और कहा कि मुख्यमंत्री एक-दो बार नहीं बल्कि बार बार यह गलती करते रहना चाहिए, ताकि इससे बिहार के लोगों की भलाई हो और उन्हें रोजगार मिल सके। दरसअल नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनसभाओं में ये कहने से नहीं चूकते, कि 17 महीनों की महागठबंधन सरकार में ही शिक्षकों को नौकरी और युवाओं को रोजगार मिला है। जब वो सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

2 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago