Bihar

नीतीश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, 9 एजेंडों पर लगाई मुहर

मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 9 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

1. बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत पटना जिलान्तर्गत अंचल मसौढ़ी, मौजा- नूरा में 560 (पाँच सौ साठ) आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्राप्त केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के कुर्सी क्षेत्रफल दर 2023 पर तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन की राशि ₹5665.42 लाख (छप्पन करोड़ पैसठ लाख बियालिस हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।

2. “बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिलान्तर्गत चनपटिया अंचल (बीबी आमना वक्फ इस्टेट संख्या-1523) में 560 (पाँच सौ साठ) आवासन क्षमता वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित प्राक्कलन की राशि ₹5047.74 लाख (पचास करोड सैतालीस लाख चौहत्तर हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में।

3. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना के अन्तर्गत संचालित बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को आवासन की अवधि में भोजन (जलपान सहित) की व्यवस्था, पोशाक की आपूर्ति, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा वस्त्रों की धुलाई का कार्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा निर्गत संकल्प संख्या-4687, दिनांक-13.09.2023 में निर्धारित शर्तों एवं दरों के अनुरूप जीविका से सेवा प्राप्त करने की स्वीकृति के संबंध में।

4. भवन निर्माण विभाग

श्री तारणी दास, मुख्य अभियंता, उत्तर उपभाग, भवन निर्माण विभाग के दिनांक-31.10.2024 को सेवानिवृत्ति के उपरान्त मुख्य अभियंता (उत्तर) के पद पर योगदान की तिथि से अगले 02 (दो) वर्ष तक के लिए अथवा मुख्य अभियंता (उत्तर) के पद पर नियमित प्रोन्नति होने तक (जो भी पहले हो) के लिए संविदा पर नियोजन के घटनोत्तर स्वीकृति के संबंध में।

5. गृह विभाग

सशस्त्र सेनाओं एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के निकटतम आश्रित को दी जा रही अनुग्रह अनुदान राशि में बढ़ोतरी करने की स्वीकृति के संबंध में।

6. ग्रामीण विकास विभाग

राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने एवं इस हेतु राशि रूपये 225,78,00,000/- (दो सौ पचीस करोड़ अठहत्तर लाख) व्यय की स्वीकृति के संबंध में।

7. पथ निर्माण विभाग

पटना जिलान्तर्गत डुमरी हॉल्ट पोठही रेलवे स्टेशन के बीच (रेलवे कि०मी० 18/02-17/29) सड़क उपरी पुल (आर०ओ०बी०) के निर्माण हेतु कुल ₹10921.83 लाख (रूपये एक सौ नौ करोड़ इक्कीस लाख तिरासी हजार मात्र) के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।

8. पथ निर्माण विभाग

पथ प्रमंडल, लखीसराय अन्तर्गत रामपुर (NH-80) से श्रृंगीऋषि धाम पथ (भाया सितारामपुर, सिंगारपुर, तिलकपुर, इटहरी, मोहनपुर-15.35 कि०मी०, प्रथम लेंग – जलप्पा स्थान-1.5 कि०मी० एवं दूसरा लेग रामपुर हॉल्ट से क्यूल रेलवे स्टेशन के नजदीक (5.00 कि०मी०) कुल 21.85 कि०मी० पथ का मजबूतीकरण कार्य कुल ₹4491.36 लाख (चौवालीस करोड़ इक्यानबे लाख छत्तीस हजार) रूपये के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।

9. पथ निर्माण विभाग

पथ प्रमंडल, छपरा अन्तर्गत छपरा बाईपास से छपरा मेडिकल कॉलेज तक (4-लेन) का निर्माण (1.40 कि०मी०) एवं पूर्वी एवं पश्चिमी पथ (2-लेन 2.00 कि०मी०) निर्माण कार्य कुल 4340.27 लाख (तैतालीस करोड़ चालीस लाख सत्ताईस हजार) रूपये के अनुमानित लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में।

 

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

3 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

14 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago