Bihar

नीतीश सरकार ने पटना का मोइनुल हक स्टेडियम BCCI को सौंपा, फाइव स्टार होटल भी बनेगा

बिहार की राजधानी पटना में स्थित मोइनुल हक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप दिया गया है। नीतीश सरकार ने राजेंद्र नगर स्थित इस स्टेडियम को 30 सालों के लिए बीसीसीआई को लीज पर दिया है। इसके तहत बुधवार को खेल विभाग और बीसीसीआई से संबद्ध बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के बीच करार हुआ।

एमओयू पर बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और खेल निदेशक महेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्टेडियम परिसर में एक फाइव स्टार होटल का भी निर्माण किया जाएगा। नए साल में स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह से कराने का प्रयास होगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लंबे समय से इसकी कोशिश चल रही थी कि मोइनुल हक स्टेडिमय का निर्माण नए सिरे से हो। यहां फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित हो सकेंगे। बिहार के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इसी मकसद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है। इस स्टेडियम में 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता विकसित की जाएगी। इसके अलावा अन्य खेलों की भी सुविधा इसमें होगी। इसके निर्माण पर 700 करोड़ खर्च होंगे।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस स्टेडियम में डे-नाइट मैच कराने की व्यवस्था होगी। बिहार के युवाओं को बेहतर मौका मिलेगा। इससे बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन पटना में हो सकेगा। मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधान पार्षद अनिल शर्मा, खेल विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

6 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

6 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

9 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

9 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

10 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

13 घंटे ago