Bihar

कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, बिहार में जल्द मौसम बदलने के आसार

बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम शुष्क बना होने के साथ ही अब ठंड का असर भी महसूस हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में भी दिखेगा, जिसकी वजह से राजधानी सहित प्रदेश के सभी इलाकों में तापमान में गिरावट के आसार हैं। वहीं पटना सहित सभी भागों में सुबह के समय हल्की धुंध का प्रभाव बना रहेगा। वहीं ठंड की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

मौसम में बदलाव के आसार

लंबे समय से ठंड की दस्तक का इंतजार कर रहे बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 14 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी।

कहां कितना कम हुआ तापमान?

पिछले 24 घंटे का बात करें तो मधेपुरा 29.9(-1.6), गोपालगंज 30.8(-0.2), मोतिहारी 30.4(-1.4), पुपारी 29.8(-0.9), मधुबनी 29.8(-4.3), दरभंगा 31.5(-1.3), सुपौल 30.7(-2.1), मधेपुरा 29.9(-1.6), फारबिसगंज 31.2(-1.2), किशनगंज 30.5(-1.5), जिरादेई 31.6(0) में कोई बदलाव नहीं, मुजफ्फरपुर 28.8(-0.4), छपरा 31.2(-0.3), वैशाली 30.4(-0.4), पूसा 29.8(-0.7), अगवानपुर 30.3(-0.2), पूर्णिया 31.8(-1), बक्सर 31.1(0.5), सासाराम 1.3(1.3), भोजपुर 31.2(0.1), पटना 30.5(-0.2), बेगुसराय 31(-2.2), मुंगेर 29.9(-1.7), भागलपुर 30.4(-0.8), कटिहार 31.6(-0.2), डेहरी 29.6(0.8), अरवल 20.8(0.1), नालन्दा(राजगीर 31.8(-0.3), शेखपुरा 30.5(-1) और बांका में 29.5(0) किसी तरह का कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। बिहार में सबसे ज्यादा तापमान पूर्णिया और राजगीर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव से बढ़े मरीजे

मौसम में बदलाव और सुबह-शाम पड़ रहे कोहरे के कारण बच्चों में वायरल इंफेक्शन और निमोनिया की शिकायत सामने आने लगी है। अस्पतालों में हर दिन ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं कम इम्युनिटी वाले मरीजों में बीमारियों का खतरा और अधिक होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago