भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उर्फ जेपी नड्डा गुरुवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।
नड्डा कुछ देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ छठ घाटों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद पार्टी नेताओं के यहां हो रहे छठ महापर्व में शामिल होंगे। इसके बाद शाम में वे बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
जानकारी के जेपी नड्डा और नीतीश कुमार पटना के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण पर निकलेंगे। इस दौरान वे छठ व्रतियों से भी रूबरू होंगे। नासरीगंज से वे कंगन घाट तक स्टीमर में सवार होकर गंगा नदी में भ्रमण करेंगे। गंगा घाटों पर भ्रमण करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष पार्टी नेताओं के यहां छठ पूजा में शामिल होंगे। इस दौरान वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और अनिल शर्मा के आवास पर जाएंगे।
जेपी नड्डा शाम में 7 बजे दिवंगत शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचेंगे। वहां पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर, परिजन को ढांढ़स बंधाएंगे। इसके बाद रात में वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 72 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह 10.30 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…