Bihar

पांच टीमें और 24 नवंबर से जिलों में कार्यकर्ता सम्मलेन, JDU ने चुनाव के लिए बनाया प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जदयू अभी से ही जुट गई है। पार्टी ने जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। 24 नवंबर से शुरू हो रहे इस सम्मेलन के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों का नेतृत्व क्रमश राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर करेंगे।

प्रत्येक टीम में पार्टी के नौ-नौ नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के इस कार्यक्रम की बाबत शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। 22 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अनुसार 30 नवंबर, एक दिसंबर, सात दिसंबर, आठ दिसंबर, 14 दिसंबर, 15 दिसंबर, 21 दिसंबर और 22 दिसंबर को विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 22 दिसंबर को पटना में समापन सम्मेलन का आयोजन होगा।

2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 243 में से 173 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली थी, जबकि महागठबंधन की बढ़त मात्र 63 सीटों पर थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में हमें इससे भी बड़ी जीत हासिल करनी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता नीतीश कुमार का स्पष्ट संदेश है कि हमें लोगों के बीच रहकर बस जनहित का काम करते रहना है। भ्रम फैलाने वालों, झूठ का बाजार लगाने वालों और बिना काम किए क्रेडिट खोजने वालों का हिसाब बिहार की जनता खुद-ब-खुद कर देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

3 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

8 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

9 घंटे ago