Bihar

बिहार चुनाव से पहले पटना में मेट्रो दौड़ाएगी नीतीश सरकार, 33 करोड़ में खरीदी जाएगी ट्रेन

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पटना में मेट्रो ट्रेन चल जाएगी। राज्य की नीतीश सरकार ने अगले साल चुनाव से पहले अपने खर्च पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए कैबिनेट से 115 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की गई है। इस फंड से सरकार 33 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रेन खरीदेगी। वहीं, अन्य राशि ट्रैक बिछाने, लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने में इस्तेमाल की जाएगी। पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर पर आईएसबीटी बैरिया से मलाही पकड़ी के बीच ट्रैक बिछाकर अगले साल मेट्रो ट्रेन दौड़ाने का प्लान है। बाद में जायका से कर्ज मिलने पर यह राशि राज्य सरकार को वापस मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक में राज्य कैबिनेट ने इसकी मंजूदी दी। राशि स्वीकृत होने के बाद प्राथमिक कॉरिडोर पर अगले वर्ष मेट्रो परिचालन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। राज्य सरकार अगले साल 15 अगस्त तक पटना के बैरिया से मलाही पकड़ी के बीच 6.5 किलोमीटर की दूरी में मेट्रो परिचालन शुरू करना चाह रही है। जायका से ऋण नहीं मिलने के चलते इसमें बाधा आ रही थी।

जनरल कंसल्टेंट की नियुक्ति पर मिलेगा जायका ऋण

राज्य सरकार और जायका के बीच हुए इकरारनामे के अनुसार ट्रैक बिछाने, ट्रेन खरीदने, लिफ्ट-एस्केलेटर का काम जायका के लोन से होना है। जायका ऋण तभी मिलेगा जब जनरल कंसल्टेंट की नियुक्ति हो जाएगी। कंसल्टेंट नियुक्ति के बाद निविदा प्रक्रिया में समय लगेगा। ऐसे में लोन की आस में विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो परिचालन संभव नहीं था। इसीलिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि बिहार वित्त नियमावली के नियम 131 ज्ञ(ड़) के तहत 115.10 करोड़ रुपये मेट्रो परिचालन के लिए दिए जाएं ताकि इसे अगले वर्ष अगस्त तक शुरू किया जा सके।

62 करोड़ में ट्रैक बिछेगा, 33 करोड़ में खरीदी जाएगी एक ट्रेन

बिहार कैबिनेट ने गुरुवार को 115 करोड़ रुपये की राशि पटना मेट्रो के लिए स्वीकृत की है। इसमें 62.10 करोड़ रुपये ट्रैक बिछाने पर खर्च होंगे। 33 करोड़ से एक ट्रेन खरीदी जाएगी। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये लिफ्ट-एस्केलेटर लगाने पर खर्च होंगे। राज्य सरकार द्वारा दी गई राशि जायका ऋण मिलने पर समायोजित कर ली जाएगी।

6.1 किलोमीटर की दूरी में दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का प्राथमिक कॉरिडोर आईएसबीटी पाटलिपुत्र, बैरिया से मलाही पकड़ी के बीच है। इस कॉरिडोर की लंबाई 6.10 किलोमीटर है। इसके बीच पांच स्टेशन हैं। पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बाद जीरो माइल, भूतनाथ रोड, खेमनीचक और मलाही पकड़ी इसके स्टेशन हैं। पहले चरण में इन्हीं स्टेशनों के बीच ट्रेन दौड़ेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

5 घंटे ago

मौसम में बदलाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने बताया सरसों, राजमा, मटर और सब्जियों की बोआई का सबसे उपयुक्त समय, क्लिक कर पढ़े…

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…

16 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं संगठन से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

1 दिन ago