Bihar

‘बंटोगे तो कटोगे’ पर RJD का पलटवार, ‘BJP से सटोगे तो कटोगे’ का दिया नारा

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हाल ही में संपन्न हुए चार विधानसभा सीटों के उपचुनावों के बाद से ही राजनीतिक तापमान चरम पर है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरी तो दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने भी पलटवार करते हुए ‘भाजपा से सटोगे तो कटोगे’ का नारा बुलंद किया है.

बिहार में पोस्टर वार:

दरअसल, राजधानी पटना की सड़कों पर राजद की ओर से लगाए गए पोस्टरों में भाजपा पर जमकर हमला बोला गया है. इन पोस्टरों में भाजपा पर अपने सहयोगियों और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया गया है. राजद प्रवक्ता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने इन पोस्टरों को लगवाया है, जिनमें साफ तौर पर लिखा है कि भाजपा से सटोगे तो कटोगे.

बीजेपी धर्म और जाति के नाम कर रही पॉलिटिक्स:

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है अभी भी विधानसभा का चुनाव कई राज्यों में हो रहा है. वहां भी यह देखा जा रहा है. जिस तरह का नारा बीजेपी पूरे देश में दे रही है. वह कहीं से भी उचित नहीं है. हमारा मानना है कि धर्म और जाति के नाम पर किसी भी तरह का नारा नहीं होना चाहिए और इसीलिए हम लोगों ने यह नारा दिया है कि भाजपा में सटोगे तो कटोगे.

पहले भी लगाया था पोस्टर:

बता दें, इससे पहले भी राजद ने पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित अपने पार्टी कार्यालय के बाहर बंटोगे तो कटोगे के जवाब में एक पोस्टर लगवाया था. जिसमें लिखा गया था जुड़े के बा, जीते के बा. 2025 में नियुक्ति मैन तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनावे के बा.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago