Bihar

भाजपा कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़े 23 BJP नेताओं की गाड़ियों का चालान कटा, विधायक संगीता कुमारी ने ड्राइवर को नौकरी से निकाला

पटना में ट्रैफिक SP के आदेश पर मंगलवार को BJP कार्यालय के सामने सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान पर काटा गया। ट्रैफिक SP के मुताबिक, बीजेपी नेताओं की 23 गाड़ियों का चालान कटा है।

वहीं चालान काटने के बाद BJP की महिला विधायक ने अपनी गलती मानते हुए ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने 19 सितंबर को RJD कार्यालय के पास लगी विधायक और नेताओं की गाड़ियों का भी चालान काटा गया था।

दरअसल, पटना में मंगलवार की शाम BJP कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी। भाजपा के विधायक और MLC जुटे थे। साथ में कई कार्यकर्ता भी यहां जुटे थे। सभी गाड़ियां वीरचंद पटेल पथ के मेन रोड पर लगाई गई थी, जिससे वहां ट्रैफिक जाम लग गया।

बीजेपी नेताओं ने पुलिस को कार्रवाई से भी रोका

जाम को हटाने ट्रैफिक पुलिस के जवान वहां पहुंचे। गाड़ियों के हटाने को लेकर जवानों ने अनाउंस भी किया। गाड़ियां नहीं हटी तो, ट्रैफिक पुलिस क्रेन से गाड़ी हटाने लगी। इस दौरान जवान, BJP की मोहनिया विधायक संगीता कुमारी की गाड़ी हटाने लगे। तभी BJP के नेता और कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ऐसा करने से रोक दिया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस वालों ने सभी गाड़ियों की फोटो ले ली। इसके बाद, बुधवार को चालान काट दिया गया।

विधायक ने गलती के लिए ड्राइवर को निकाला

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा, ‘ड्राइवर ने ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते हुए गाड़ी को मुख्य सड़क पर पार्क कर दिया और फिर वहां से गायब हो गया। वहां खड़ी गाड़ियों की वजह से सड़क पर जाम लग गया। मैंने इस गलती के लिए ड्राइवर को निकाल दिया है।’

आगे भी ट्रैफिक पुलिस का एक्शन जारी रहेगा

वहीं पटना के ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने बताया, ‘नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों या ट्रैफिक रुल उल्लंघन करने वाली गाड़ियों का चालान आगे भी कटता रहेगा। चाहे वो गाड़ी आम इंसान की हो या किसी VIP की।’

 

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago