Bihar

बिहार में सिंगल लेन रोड डबल होंगे, पथ निर्माण विभाग मांगेगा बजट; सड़क हादसों में कमी आएगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की नीतीश सरकार चुनिंदा सिंगल लेन सड़कों को डबल करेगी। इसके लिए आगामी बजट में पैसे की मांग की जाएगी। उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किया कि आगामी साल में पथ निर्माण विभाग की वैसी सड़कें जो सिंगल लेन हैं और जिनकी चौड़ाई 3.75 मीटर है, उन्हें डबल लेन किया जाएगा। इससे राज्य में सड़क हादसों में कमी आएगी।

शहर की प्रमुख सड़कें यानी एमडीआर को भी सिंगल लेन से डबल लेन किया जाएगा। इसके लिए आगामी बजट में अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी। वर्तमान में करीब 360 किलोमीटर सड़क जो राज्य उच्च पथ एवं एमडीआर के अंतर्गत आती हैं, उन्हें चौड़ा किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में विभाग के द्वारा 90 परियोजनाओं को समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण करा लिया गया है।

आगामी वित्तीय वर्ष को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तुरंत कार्य योजना तैयार करें जिससे अगले वर्ष प्रस्तावित कार्यों की शुरुआत की जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए आगामी बजट में राशि उपलब्ध कराए जाने हेतु विभाग के स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि बिहार में सड़क हादसे में हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सिंगल लेन सड़कों को चौड़ा किए जाने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे यात्रा का समय भी कम होगा और सड़क हादसे भी घटेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

5 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago