Bihar

नीतीश सरकार का बड़ा गिफ्ट, बिहार में महंगाई भत्ता बढ़ा, कैबिनेट की बैठक मुहर

नीतीश सरकार ने नए साल से पहले बिहार के करीब 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल गुरुवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सहमति बन गई है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अब बिहार में अब महंगाई भत्ता 50 की जगह 53 प्रतिशत कर दिया है. नीतीश सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा.

नीतीश कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरिअर 1 जुलाई 2024 से जोड़कर मिलेगा. बता दें, आज कैबिनेट की बैठक में 38 एजेंडे पर मुहर लग गयी है. बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 को भी स्वीकृति मिल गयी है.

वहीं इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास पर्यटकीय की विकास के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ 58 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. पटना में शहरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मकसद से डीएसपी के 3, पुलिस इंस्पेक्टर के 3, दरोगा के 9, पुलिस अवर निरीक्षक के 18 और सिपाही के 120 समेत 153 पदों के सृजन की भी स्वीकृति मिली है.

वहीं पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्रायोरिटी कॉरिडोर के कार्यानवयन के लिए 115 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago