Bihar

बिहार में जुटेंगे देश भर के विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश सरकार ने 150 अफसरों की ड्यूटी लगाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 150 पदाधिकारी बिहार में होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों के सम्मेलन के लिए बिहार विधानसभा में तैनात होंगे। 20 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 85 वें सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के सफल आयोजन और संचालन को लेकर बिप्रसे के इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति चार दिनों तक बिहार विधानसभा सचिवालय में की गई है।

सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया। बिहार में 1982 के बाद जनवरी 2025 में पीठासीन पदाधिकारी का सम्मेलन होगा। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देश के सभी विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति और उपसभापति शामिल होंगे।

जिसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा और विधान परिषद में 21 से 23 जनवरी, 2025 के बीच सम्मेलन होना है। इस तरह के सम्मेलन का आयोजन 1982 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राधानंदन झा के कार्यकाल में हुआ था। भवन निर्माण विभाग उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए अलग-अलग चैंबर बनाएगा। विधान परिषद स्थित सभापति के कक्ष में उपराष्ट्रपति के बैठने तो विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में लोकसभा अध्यक्ष के लिए कक्ष बनेगा।

अन्य पीठासीन पदाधिकारी के लिए अलग-अलग कक्ष तैयार किए जाएंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सम्मेलन में भाग लेने वालों के ठहरने के लिए शहर के बड़े-बड़े होटलों की बुकिंग की गई है। राजकीय अतिथिशाला में भी कुछ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एक निजी होटल के प्रबंधक ने बताया कि विधानसभा में 21 से 23 जनवरी के बीच कार्यक्रम होना है। इसके लिए होटल बुक किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

48 मिनट ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

3 घंटे ago