Bihar

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां, CM नीतीश ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले 34 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार मिल जाएगा। वर्ष 2020 में दस लाख नौकरी और इतनी संख्या में रोजगार देने की बात हमने कही थी। इनमें सात लाख 17 हजार को नौकरी मिल गयी है। 2025 चुनाव से पहले 12 लाख को सरकारी नौकरी भी मिल जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 24 लाख को अब-तक रोजगार दे चुके हैं। सीएम रविवार को गया के बेलागंज में जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी और इमामगंज से हम की उम्मीदवार दीपा मांझी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

बेलागंज और इमामगंज दोनों की सभाओं में उन्होंने 2005 से किए गए काम गिनाए। बताया कि 2005 से पहले किस तरह शाम के बाद लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाई होती थी। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति कितनी खराब थी। इसे भूलियेगा नहीं।

उन्होंने कहा कि अब हिन्दू-मुस्लिम की लड़ाई नहीं होती। आठ हजार से ज्यादा कब्रिस्तान की घेराबंदी करायी। वहीं 60 साल से ज्यादा पुराने मंदिरों की घेराबंदी का काम भी शुरू हुआ है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई। सीएम ने कहा कि पुलिस में महिलाओं के 35 फीसदी आरक्षण से देश के किसी राज्य से बिहार में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या ज्यादा है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

6 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

6 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

21 घंटे ago