बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. कई अहम मुद्दों पर विपक्ष का शोर देखने को मिल सकता है. बिहार सरकार शीतकालीन सत्र खत्म होने से एक दिन पहले सेकेंड सप्लीमेंट्री बजट 2024-25 में शामिल सब्सिडी की मांग पर चर्चा करवाएगी. मांग और कटौती प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बिहार सरकार साल 2016 से 2022 तक के CAG की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखेगी.
आज शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रश्न काल के दौरान पक्ष और विपक्ष के सदस्य विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न पूछेंगे. प्रश्न पूछने में सत्ता पक्ष के सदस्य भी पीछे नहीं हट रहे हैं. यहां तक कि सत्ता पक्ष के विधायक ही मंत्रियों की ज्यादा मुश्किलें बढ़ा रहे हैं.
आज कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, पीएचडी विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग से संबंधित प्रश्न सदस्य पूछेंगे और विभाग के मंत्री को जवाब देना होगा. उसके बाद शून्य काल भी होगा, जिसमें सदस्य उन विषयों को सरकार के संज्ञान में लाएंगे. उसके बाद ध्यानकर्षन होगा, जिसमें सरकार की तरफ से सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया जाएगा.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…