Bihar

बिहार वासियों को आंखों के इलाज के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर, राजेन्द्रनगर नेत्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में खुलेगा ‘शंकर नेत्रालय’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

संसाधनों की कमी से जूझ रहा राजेन्द्रनगर नेत्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जल्द ही शंकर नेत्रालय का हिस्सा हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दरभंगा से अपने भाषण में बिहार में आंखों के एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा देने की घोषणा की थी। इससे पहले वे वाराणसी में भी बिहार को शंकर नेत्रालय जैसी सुविधा से युक्त एक अस्पताल देने की घोषणा कर चुके हैं। राजेन्द्रनगर सुपर स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल में वर्तमान में 160 बेड की क्षमता है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण अभी क्षमता का 50 प्रतिशत बेड ही उपयोग में आ रहा है।

शंकर नेत्रालय देश के सबसे प्रतिष्ठित नेत्र अस्पतालों में से एक है। चेन्नई, बेंगलुरू समेत देश के कई राज्यों में इसकी शाखा है। आंखों के इस विशिष्ट अस्पताल में देशभर से मरीज आते हैं। आंखों की सभी बीमारियों के इलाज के लिए यहां एक अलग इकाई और विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। इसकी शाखा खुलने से राज्यभर के नेत्र रोगियों को सीमित लागत में बेहतरीन इलाज की सुविधा मिलेगी।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद एक महीने में दो बार शंकर नेत्रालय की टीम पटना के राजेन्द्रनगर नेत्र अस्पताल का दौरा भी कर चुकी है। दोनों बार छुट्टियों के दिन पहुंचे टीम के सदस्यों ने नेत्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सभी छह तल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां वर्तमान में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। अब नेत्र अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों के बीच भी इस अस्पताल के निजीकरण की चर्चा जोरों पर है। सभी अपने भविष्य को लेकर आशंकित भी हो गए हैं।

संसाधनों की कमी से जूझ रहा नेत्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल :

अभी पटना के राजेन्द्रनगर नेत्र सुपर स्पेशयलिटी सेंटर एक साथ कई कमियों से जूझ रहा है। यहां चिकित्सकों से लेकर नर्सिंग स्टाफ की घोर कमी है। चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की मांग को लेकर वर्तमान निदेशक डॉ. अजीत कुमाार द्विवेदी की ओर से कई बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र भी लिखा गया है, लेकिन वहां चिकित्सकों-कर्मियों की नियुक्ति नहीं की गई। सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद का ऑपरेशन करनेवाला और ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज देखे जानेवाला नेत्र अस्पताल है। यहां ओपीडी में मरीजों की जांच व सभी ऑपरेशन नि:शुल्क हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

6 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

7 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

14 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

15 घंटे ago