Bihar

दिवाली के अगले दिन झटका… आज से 62 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें नए रेट्स

दिवाली के बाद अब आम लोगों को महंगाई वाला बड़ा झटका लगा है. दिवाली के खत्म होते ही महंगाई की आग भड़क उठी है. लक्ष्मी-गणेश पूजा के अगले ही दिन यानी 1 नवंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इससे न सिर्फ गृहणियों का बजट चरमरा जाएगा, बल्कि जेब पर भी असर पड़ेगा. जी हां, एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 19 केजी वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62 रुपए महंगा हो गया है.

दरअसल, दिवाली पर आम लोगों को झटका देते हुए आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. हालांकि, राहत की बात है कि ऑयल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम आज यानी 1 नवंबर 2024 से लागू हो गए.

आज नवंबर महीने का पहला दिन है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से मार्केट में मिलने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं नए रेट में कहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम कितना हो गया.

दिल्ली में सिलेंडर का दाम- 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपयेकोलकाता में सिलेंडर का दाम- 1850.50 रुपये से बढ़ाकर 1911.50 रुपयेमुंबई में सिलेंडर का दाम -1692.50 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपयेचेन्नई में सिलेंडर का दाम- 1903 रुपये से बढ़ाकर 1964 रुपये

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में कोई इजाफा नहीं

राहत की बात थोड़ी यह है कि घर में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है. 1 नवंबर को भी यह घरेलू गैस सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है. सरकार ने अगस्त 2023 में घेरलू गैस सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी. उसके बाद से इसके दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

6 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

16 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

17 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

18 घंटे ago