Bihar

बिहार: शिक्षा विभाग का बड़ा ऐक्शन, 7 शिक्षकों को किया सेवा से बर्खास्त, जाने क्या है वजह

बिहार के सीतामढ़ी जिला में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है. बथनाहा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत दो शिक्षक और पांच शिक्षिकाओं को फर्जी शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया है. यह सभी शिक्षकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है, क्योंकि ये अवैध शिक्षक एक से डेढ़ दशक तक विद्यालयों में सेवाएं दे रहे थे.

हाइकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच

इस मामले में सबसे खास बात ये है कि जिस नियोजन इकाई ने इन फर्जी शिक्षकों को बहाल किया, वही उन्हें सेवा से बाहर का रास्ता दिखाने में सबसे आगे रही.

यह घटना तब सामने आई जब निगरानी विभाग ने हाइकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच करना शुरू किया गया. प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कुछ शिक्षक और शिक्षिकाओं को फर्जी शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के लिए बर्खास्त कर दिया गया है.

कुल सात शिक्षकों को किया गया बर्खास्त

इस मामले की जब जांच शुरू हुई तो यह पाया गया कि इन सात शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र अवैध हैं. पिछले वर्ष चार शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष तीन अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसी जांच के सिलसिले में बथनाहा प्रखंड के दो शिक्षक व पांच शिक्षिकाओं के प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य केंद्रों के मासिक रैंकिंग की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की मासिक रैंकिंग की समीक्षा को लेकर शुक्रवार…

16 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से लौट रहे मरीज, कुत्ता के काटने पर निजी अस्पतालों की ओर गरीब मरीजों को करना पड़ रहा रूख

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के…

30 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, इलाज कराने पहुंचे सैकड़ों मरीजों को लौटना पड़ा वापस

समस्तीपुर : बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सरकारी…

47 मिनट ago

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

10 घंटे ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

21 घंटे ago