Bihar

₹100 करोड़ दें या माफी मांगे, नीतीश के मंत्री से उलझना लालू के सांसद सुधाकर सिंह को पड़ा भारी!

राजद सांसद सुधाकर सिंह बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राजद सांसद को 100 करोड़ रुपये के मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है. इसकी जानकारी खुद मंत्री संतोष सिंह ने दी.

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने आज बताया कि सुधाकर सिंह को 100 करोड रुपए के मानहानि का लीगल नोटिस भेजा गया है. साथ ही सुधाकर सिंह का मेंटल हॉस्पिटल में इलाज करने की भी बात कही है. बीते दिनों सुधाकर सिंह द्वारा मेरे ऊपर बिना सबूत का करप्शन का आरोप लगाया गया था और मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया था. अगर मेरे उपर कोई भी करप्शन का आरोप है या कोई भी मामला थाने में दर्ज है, तो इसका सबूत दें, नहीं तो उनको फिलहाल लीगल नोटिस के माध्यम से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है.

मंत्री संतोष सिंह ने बताया कि 100 करोड रुपये के मानहानि का नोटिस भेजा गया है. अन्यथा वह सबके सामने माफी मांगे. मंत्री संतोष सिंह ने कहा जिस तरह से लालू यादव अपने सभी बेटे को मंत्री बनाने में लगे हुए हैं, उसी तरह से जगदानंद सिंह अपने सारे बेटे को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं. उनका सभी बेटा फिलहाल बेल पर है. चावल घोटाले में सुधाकर सिंह और उनका भाई अजीत सिंह भी चावल घोटाले के आरोप में जेल जा चुके हैं और फिलहाल बेल पर हैं और इनका छोटा भाई पुनीत सिंह जो डॉक्टर है वह भी एक ही महिला को एक साल में चार बार डिलीवरी कराने के आरोप में बेल पर है. सुधाकर सिंह का भाई चुनाव हार रहे हैं इसलिए सभी हताश हो गए हैं कुछ भी अनाप-शनाप बोलते रहते हैं. सुधाकर सिंह का इलाज हम लोग चंदा लगाकर मेंटल हॉस्पिटल में करवाने का काम करेंगे.

इससे पहले मंत्री संतोष सुमन ने सुधाकर सिंह पर उनके विवादित बयान को लेकर पलटवार किया था. सुधाकर सिंह द्वारा बीजेपी नेताओं को लाठी से पीटने वाले बयान पर मंत्री संतोष सिंह ने कहा था कि हमारे पास भी लाठियों की कमी नहीं है. बौखलाहट में बोल रहे हैं तो जनता इस बार धूल चटा देगी और राजद के लोग जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाया जाएगा.

मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि राजद की जमीन खिसक गयी है. इस वजह से उनके नेता बौखलाए हुए हैं. उनको चुनौति है कि किसी रामगढ़ की जनता पर लाठी चलाकर देख लें या किसी कार्यकर्ता पर अंगुली उठा दी तो अंगुली काट हम लोग काट लेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

11 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago