राजगीर खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप होने जा रहा है। बिहार में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन राजगीर में होने जा रहा है। इस चैम्पियनशिप के ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से की। बता दें कि यह ट्रॉफी गौरव यात्रा 10 नवंबर तक चलेगी। जो पटना से पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड होते हुए 19 अक्टूबर को पटना लौटेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास में यह कार्यक्रम आयोजित गया। बता दें कि बिहार के राजगीर में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होगी। इस चैंपियन ट्रॉफी में भारत,चीन,जापान,मलेशिया थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड के साथ बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी। 19 अक्टूबर को ट्रॉफी गौरव यात्रा वापस पटना लौटेगी। वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलने के लिए इंडियन महिला हॉकी टीम 4 नवम्बर को बिहार आएगी। 8 नवम्बर तक सभी टीमें बिहार आ जाएगी। इनके रहने की व्यवस्था बोधगया के होटल में किया गया है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…