Bihar

टूटी पटरी पर गुजर गई यात्रियों से भरी वैशाली एक्सप्रेस, बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड पर दनौली फुलवरिया एवं लाखो स्टेशन के बीच सुबह पटरी टूट गई। इस टूटी पटरी पर ही यात्रियों से भरी वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, नहीं तो यात्रियों की जान संकट में आ जाती। पटरी क्रेक होने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इस वजह से करीब आधे घंटे तक रूट बाधित रहा।

वैशाली एक्सप्रेस के बाद इसी पटरी से गुजर रही तिनसुकिया-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोका गया। ट्रेन परिचालन बाधित होने पर राज्यरानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। रेलवे फाटक नंबर 41 के पास स्थित किलोमीटर संख्या 154/5-7 पर रेलवे ट्रैक क्रेक होने की बताई जा रही है।

सूचना पर पहुंची पीडब्ल्यूआई की टीम ने जांच के बाद 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के गुजरने की अनुमति दी। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। सूत्रों ने बताया कि रेलवे ट्रैक क्रेक होने की सूचना इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी द्वारा ही दनौली स्टेशन को दी गई थी।

बता दें कि बीते अगस्त महीने में भी बिहार में बड़ा रेल हादसा होते हुए बचा था। पटना-गया रेलखंड पर नियाजीपुर हॉल्ट के पास एक हाईटेंशन तार टूटकर पटरी पर गिर गया था। इससे ट्रैक पर आग की लपटें उठ गई थीं। कुछ मिनट पहले ही इस जगह से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। साथ ही हॉल्ट पर हादसे के वक्त कोई दूसरी ट्रेन नहीं खड़ी थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

1 घंटा ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

2 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

2 घंटे ago