Bihar

पटना में पोस्टर लगाकर लिखा- टोंटी चोर फेलस्वी यादव, लालू को बताया चारा चोर

पटना में तेजस्वी यादव को लेकर इनकम टैक्स चौराहे पर पोस्टर लगे हैं। पोस्टर में तेजस्वी यादव के हाथ में टोंटी है और कैप्शन में लिखा है, टोंटी चोर…फेलस्वी यादव। इस पोस्टर में लालू यादव की तस्वीर के साथ चारा चोर भी लिखा है।

आरजेडी के हरे रंग की थीम पर पोस्टर बना है। हांलाकि पोस्टर किसने लगवाया है, ये अभी क्लियर नहीं है। लगवाने वाले का नाम नहीं लिखा गया है। किसी संस्था, पार्टी या नेता का नाम इस पोस्टर पर नहीं है। पटना में लगे पोस्टर पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि लालू परिवार के खून में भ्रष्टाचार है।

बिहार की जानता लालू परिवार को पहचान गई है

पटना में लगे पोस्टर पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि लालू परिवार के रगो में भ्रष्टाचार है। जब मौका मिला तो गरीबों का चारा खा गए। जब मौका मिला नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली। जब मौका मिला तो सरकार के द्वारा लगाई गई छोटी-छोटी चीजें जैसे टोंटी, एसी, सोफा सेट ये सब उठाकर अपने घर में रख लिया। बिहार की जनता ने इस बात को पहचान लिया है। ये भ्रष्टाचारी परिवार है। इसलिए इन्हें सत्ता से दूर कर दिया है।

नोटिस के बाद बंगला किया था खाली

दरअसल, महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली नहीं किया था। भवन निर्माण विभाग के नोटिस जारी करने के बाद तेजस्वी ने शनिवार को बंगला खाली किया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उनका सामान हटते ही बंगले से सरकारी सामान गायब हो गया।

तेजस्वी ने नोटिस देने की कही बात

वहीं, इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था। मंगलवार को दुबई टूर से पटना पहुंचते ही उन्होंने कहा कि ‘ये लोग तेजस्वी के इमेज को खराब करना चाह रहे हैं। ये बहुत ही हास्यास्पद है। हंसी आती है। बीजेपी को आरजेडी और तेजस्वी से डर है। ये लोग घबराहट में मेरी इमेज को खराब करना चाहते हैं।

आरोप लगाने वाले सभी लोगों को देखा है। जिन्होंने आरोप लगाया है। जिन्होंने गलत बोला है। सभी का प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। हमने अपने वकीलों से बात की है, जल्द ही उन्हें नोटिस जाएगा। अगर तेजस्वी दोषी है तो भवन निर्माण को बताना चाहिए। वो क्यों खामोश हैं। भवन निर्माण कुछ नहीं बोलता है तो उसे भी पार्टी बनाएंगे। सभी को अदालत ले जाएंगे।’

पटना के 5 देश रत्न मार्ग स्थित ​​​​​​डिप्टी सीएम के बंगले की पूरी कहानी

पटना का 5 देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला तेजस्वी के खाली करने के बाद से चर्चा में है। उनके हटते ही बंगले से टोंटी, गीजर से लेकर कुर्सियां तक गायब हो गईं। नये एसी-सोफा हटाकर पुराने एसी-सोफा रख दिए गए। अब दहशरे पर पूजा-पाठ के साथ यहां डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करेंगे।

बिहार सरकार का डिप्टी सीएम आवास तेजस्वी का काफी पसंदीदा रहा है। पहली बार तेजस्वी ने इस बंगले में एंट्री की तो स्पेन से ग्रेनाइट मंगवाई और जयपुर के झूमर से आवास को सजाया। करोड़ों रुपए आवास के इंटीरियर में खर्च कर दिए गए।

तेजस्वी ने भले ही आवास को 5 स्टार होटल जैसा बनवाया, लेकिन इसमें दोनों कार्यकाल उन्हें अधूरे छोड़ने पड़े। तेजस्वी ही नहीं, अब तक जो भी इस बंगले में रहा, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

10 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

47 मिनट ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

1 घंटा ago